फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बॉम्बे डाइंग और डिकोर का लोगो लगाकर बेची जा रही चादरें, सरधना में एसओजी का छापा, ये हुआ बरामद

Wed, 04 Feb 2026 02:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बॉम्बे डाइंग और डिकोर कंपनी के प्रतिनिधियों को साथ लेकर एसओजी ने सरधना में छापा मार दिया। कई दुकानों से भारी मात्रा में चादरें आदि बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि संबंधित व्यापारियों पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन
एक दुकान से बरामद चादरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना कस्बे में बुधवार को एसओजी टीम ने बॉम्बे डाइंग और डिकोर जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में नकली चादरें बरामद हुईं, जिससे नकली उत्पाद बेचने वाले व्यापारियों में खलबली मच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बॉम्बे डाइंग और डिकोर जैसी जानी-मानी कंपनियों के नाम और लोगो का दुरुपयोग कर बाजार में नकली चादरें बेची जा रही हैं। इस अवैध कारोबार की भनक लगते ही एसओजी टीम हरकत में आई और कंपनी प्रतिनिधियों के साथ मिलकर कस्बे की कई दुकानों और गोदामों को निशाना बनाया। इस दौरान टीमों ने बड़ी संख्या में नकली चादरें जब्त कीं, जो इन ब्रांडों की पहचान का दुरुपयोग कर बेची जा रही थीं।

बरामद किए गए माल को कब्जे में ले लिया गया और संबंधित दुकानदारों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच से यह भी पता चला है कि इन नकली उत्पादों की आपूर्ति न केवल सरधना, बल्कि मेरठ समेत आसपास के जिलों में की जा रही है। यह एक बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है। इस संबंध में एसओजी प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन के तहत की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें