फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन मिलेगा मेरठ का बल्ला और फुटबॉल, 9 जिलों में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट

Wed, 10 Oct 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ का बल्ला, गेंद और फुटबॉल अब ऑनलाइन भी खरीदे जा सकेंगे। 'एक जिला, एक उत्पाद योजना ' के तहत खेल उपकरणों की बिक्री के लिए यह नि:शुल्क ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके तहत खेल उपकरण बनाने वाले कारोबारियों के खेल उत्पाद बिक्री के लिए एक अग्रणी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। 11 अक्तूबर को शिविर लगाकर इस ई-कॉमर्स साइट द्वारा उद्यमियों का पंजीयन किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रदेश सरकार ने 'एक जिला, एक उत्पाद योजना' शुरू की है। योजना के  तहत प्रदेश के 75 जिलों से वहां के प्रमुख उत्पाद को चुना गया। मेरठ से खेल उपकरण ओडीओपी योजना में शामिल हुए हैं। प्रदेश सरकार ने इन उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग करने के लिए एक अग्रणी ई-कॉमर्स वेबसाइट के साथ एमओयू साइन किया है।

शुरूआत में यह ई-कॉमर्स साइट पायलट प्रोजेक्ट के तहत मेरठ समेत प्रदेश के 9 जिलों के उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रदान करेगी। मेरठ में 11 अक्तूबर को पीपीडीसी में पंजीयन शिविर लगाया जाएगा। जिसमें खेल उपकरण बनाने वाले कारोबारियों को यह ई-कॉमर्स साइट निशुल्क सदस्यता देगी। 

विज्ञापन

निशुल्क मिलेगी सदस्यता
निशुल्क पंजीयन के बाद कारोबारी के प्रोडक्ट की फोटो व उसका पूरा विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसके लिए मेरठ से लगभग 50 उद्यमियों का चयन होना है। जिसे पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चुना जाएगा। पंजीयन के लिए उद्यमी के पास जीएसटी नंबर, पेन नंबर होना अनिवार्य है। मौके पर ही प्रोडक्ट का फोटोशूट भी होगा। अगर बिक्री अच्छी रही तो भविष्य में उस कंपनी की बेवसाइट भी ई-कॉमर्स साइट की ओर से बनाई जाएगी। 
 
ये जिले पॉयलेट प्रोजेक्ट में शामिल
ऑनलाइन मार्केटिंग के पॉयलेट प्रोजेक्ट में प्रदेश के 75 जिलों में से 9 जिले चुने गए हैं। इसमें मेरठ के खेल उपकरण, कानपुर का लेदर, लखनऊ का चिकन कारोबार, आगरा का चमड़ा कारोबार, वाराणसी का सिल्क, भदोही की दरी व कालीन एवं गोरखपुर आदि शामिल हैं। प्रदेश से पहले चरण में 300 कारोबारी पंजीकृत होने हैं। 
 
मंझले उद्यमियों के लिए अच्छा मौका
ऑनलाइन बाजार ने व्यापार का स्वरूप बदल दिया है। हर सामान अब ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के माध्यम से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। जब खेल उपकरण ऑनलाइन बिकेंगे तो बड़े उद्यमियों के साथ मंझले उद्यमियों के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।  - सुनील गुप्ता, डायरेक्टर पीपीडीसी
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर लागू 
इंवेस्टर समिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में ई-कॉमर्स वेबसाइट के साथ प्रदेश सरकार ने ओडीओपी के लिए करार किया है। इसके तहत प्रदेश के 9 जिलों के 'एक जिला एक उत्पाद' के सामान को मार्केटिग के लिए ऑनलाइन बाजार दिया जा रहा है। इसके लिए यह ई-कॉमर्स साइट ऑर्डर की रकम से अपना 8 फीसदी हिस्सा काटकर शेष व्यापारी को देगी।  - वीके कौशल, सहायक आयुक्त उद्योग 

9 जिलों से की है शुरूआत
पॉयलट प्रोजेक्ट के रूप में 9 जिलों से शुरूआत हुई है। जहां ओडीओपी के तहत प्रोडक्ट को ऑनलाइन मार्के ट दिया जा रहा है। कानपुर, भदोही, लखनऊ, वाराणसी, आगरा व गोरखपुर में कार्यशाला हो चुकी है। मेरठ में भी उद्यमियों को इसमें आजीवन सदस्यता देंगे।  - आकाश कुमार,  ई-कॉमर्स साइट के यूपी हेड

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें