बैंक प्रबंधन दबा गया मामला
बैंक सूत्रों की मानें तो इस पूरे मामले की जानकारी बैंक प्रबंधन को उसी दिन मिल गई थी। लेकिन अपने अधिकारी को बचाने के लिए बैंक प्रबंधन पूरे मामले पर चुप्पी साधे बैठा रहा। लेकिन मामला शासन स्तर तक पहुंचा तो वहां से वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी हुए।
शासन के निर्देश पर हुई कार्रवाई
शासन से निर्देश आने के बाद बैंक चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह ने इस मामले में कार्रवाई की संस्तुति की। जिस पर बैंक के सचिव और मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनूप कुमार ने महिपाल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इस पूरे प्रकरण पर उपमहाप्रबंधक (प्रशासनिक) को जांच सौंपी है। वहीं वरिष्ठ शाखा प्रबंधक को भी आरोप पत्र जारी किए गए हैं।
जांच के बाद की संस्तुति
मामला संज्ञान में आते ही मैंने इसकी जांच कराई। वीडियो में महिपाल सिंह अमर्यादित नारेबाजी करते स्पष्ट नजर आ रहे हैं। पूरे मामले पर मैंने कार्रवाई की संस्तुति की थी।
-मनिंदरपाल सिंह, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/