फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदन सिंह बद्दो मामला: अदालत की फटकार के बाद छह पुलिसकर्मी भेजे जेल

Tue, 02 Apr 2019 01:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कुख्यात बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुख्यात बदन सिंह बद्दो को फरार कराने वाले फर्रुखाबाद के छह पुलिसकर्मियों और तीन आरोपियों पर कमजोर धारा लगाकर जेल भेजकर मेरठ पुलिस ने फजीहत कराई। अदालत की फटकार के बाद पुलिस ने धारा बढ़ाकर 48 घंटे बाद आरोपियों को फिर से जेल भेजा। इसको लेकर पुलिस विभाग की काफी किरकिरी हुई है।

विज्ञापन


28 मार्च को बद्दो दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल से फरार हुआ था। पुलिस ने फर्रुखाबाद जिले के छह पुलिसकर्मियों देशराज त्यागी, संतोष कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, ओमवीर, भूपेंद्र सिंह और बद्दो के तीन साथियों एहतेशाम, जवाहर लाल व शिशुपाल को मौके से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कमजोर धारा लगाकर उनको कोर्ट में पेश किया था। जिस पर कोर्ट ने उनको जमानत दी। शनिवार को जमानती पेशी कर सभी पुलिस वाले छूट गए। जवाहर लाल शुक्रवार को रिहा हो गया था। कोर्ट ने ब्रह्मपुरी पुलिस को फटकार लगाई।

जिसके बाद थाना पुलिस ने धारा 222 और 225 आईपीसी का इजाफा किया। जिस पर कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की। कोर्ट के आदेश पर छह पुलिसकर्मियों को स्पेशल सीजेएम रामलाल की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उनको न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। बताया गया कि बद्दो को उम्रकैद हो चुकी है। इसे देखते इन धाराओं का संशोधन हुआ है। शुरुआत में कमजोर धारा लगाने के मामले में पुलिस पर आरोप भी लगे हैं। जिसको लकर पुलिस की काफी फजीहत हुई है।
विज्ञापन

 
असलहा लेने आई थी पुलिस
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह के मुताबिक फर्रुखाबाद पुलिस आरोपी पुलिसकर्मियों के जमा सरकारी असलहे लेने के लिए रविवार को मेरठ आई थी। इसके चलते पुलिस ने इस सभी पुलिसकर्मियों को मेरठ ही रोक लिया था। सोमवार को बढ़ाई गई धारा में निर्णय होगा, इसकी जानकारी पुलिस को पहले से थी। सोमवार को कोर्ट के सामने पुलिस ने फिर से छह पुलिसकर्मियों को पेश किया, जिस पर कोर्ट ने उनको दोबारा जेल भेजा। चर्चा कि बद्दो को फरार कराने वाले पुलिसकर्मियों को दो दिन से मेरठ पुलिस ने होटल में रुकने का इंतजाम कराया हुआ था।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें