फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: माहौल बिगाड़ने की कोशिश, भगवानपुर में बाबा साहेब की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित

Tue, 24 Mar 2026 09:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भगवानपुर गांव में बाबा साहेब आंबेडकर की मूर्ति को अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया। घटना के बाद लोगों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन
मूर्ति खंडित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लावड़ क्षेत्र के भगवानपुर गांव में माहौल खराब करने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


देर रात की घटना, सुबह हुआ हंगामा
घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है, जब अज्ञात लोगों ने मूर्ति को नुकसान पहुंचाते हुए उसका सिर तोड़कर अपने साथ ले गए। मंगलवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और आक्रोश जताते हुए हंगामा किया।

यह भी पढ़ें: Meerut: मेरठ में ग्रीन एनर्जी प्लांट, पूरी तरह हटेंगे कूड़े के पहाड़, गीले कचरे से बनेगी सीएनजी, जलेगा चूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्लॉक प्रमुख के पति ऋषिपाल भंडारी ने बताया कि यह मूर्ति पूर्व विधायक संगीत सोम द्वारा अपने निजी धन से स्थापित कराई गई थी और इसका अनावरण 30 तारीख को होना था।

जांच में जुटी पुलिस
अधिकारियों के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और दोषियों की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मामले को लेकर गुस्साए ग्रामीण धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें