फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में सनसनी: सिरफिरे ने छात्राओं व राहगीरों पर फरसे से किया हमला, एक की गर्दन काटी, कई घायल, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 18 Feb 2026 03:05 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मोदीपुरम में एक सिरफिरे व्यक्ति ने धारदार हथियार से बच्चों और स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जबकि कई अन्य अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

विज्ञापन
घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र में ईशा प्लाईवुड के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरे व्यक्ति ने अचानक धारदार हथियार से स्कूल-कॉलेज के छात्र छात्राओं और स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।

विज्ञापन


एक व्यक्ति की गर्दन पर गंभीर वार, कई घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर ने एक व्यक्ति की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा कई अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Meerut Visit: प्रधानमंत्री के मेरठ दौरे से पहले हाई अलर्ट, SPG ने संभाली सुरक्षा, ये रहेगा कार्यक्रम

विज्ञापन

स्कूल की छात्राएं भी बनीं निशाना
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। अचानक हुए हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। हमलावर ने पास के एक स्कूल की छात्राओं पर भी हमला करने का प्रयास किया। हालांकि छात्राएं किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकलीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

फरसा लेकर अंधाधुंध करता रहा हमला
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी के हाथ में फरसा था और वह एक-एक कर सामने आने वाले लोगों पर हमला करता जा रहा था। घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

लोगों ने दिखाया साहस, आरोपी को दबोचा
हमले के बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें