फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दरोगा को बंधक बनाकर पीटा, फिर पुलिसकर्मियों पर जमकर पथराव

Wed, 21 Nov 2018 10:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी की मेरठ पुलिस को डकैती की घटना में वांछित अपराधी को पकड़ना महंगा पड़ गया। सादे कपड़ों में पहुंची पुलिस के साथ परिजनों ने हाथापाई कर दी। यही नहीं बल्कि फिर पुलिस को दौड़ा लिया। किसी तरह जान बचाकर पुलिस वांछित को पकड़ लायी। 

विज्ञापन


वहीं आधा घंटे बाद दरोगा जीप लेकर पहुंचे तो भीड़ ने उनको बंधक बना लिया। दरोगा से मारपीट कर पथराव कर दिया। बाद में सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

लिसाड़ीगेट के फतेहउल्लापुर में डेढ़ माह पहले बदमाशों ने सपा नेता आदिल सिद्दीकी की बहन के घर डकैती डाली थी। भीड़ ने तीन बदमाशों को घर में बंधक बना लिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। वहीं तीन आरोपी फरार थे। बुधवार शाम लिसाड़ीगेट पुलिस दो बाइकों से समर गार्डन 10 फुटा रोड पर पहुंची। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे। पुलिस ने डकैती में वांछित इमरान कालिया उर्फ टैक्टर पुत्र महरबान को घर से उठाया तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। महिलाओं ने छत पर चढ़कर शोर मचा दिया। इस बीच पुलिसकर्मी एक बाइक पर इमरान को लेकर निकल गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी दरोगा मुकेश कुमार को दी। दरोगा जीप लेकर मौके पर पहुंचे और सिपाहियों से कहा कि बुलेट लेकर चलो। इस बीच भीड़ ने पुलिस को बंधक बनाकर मारपीट कर दी। छत पर चढ़कर महिलाओं ने पत्थर बरसा दिए। एक दरोगा से मारपीट की गई। इमरान की मां शकीला ने कहा कि पुलिस ने घर में तोड़फोड़ कर घर में रखे दो लाख रुपये लूट लिए। महिला का आरोप है कि पुलिस इमरान को मुठभेड़ में घायल दिखाना चाहती थी। बाद में पुलिस ने सख्ती कर खदेड़ दिया।

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि पुलिस पर मारपीट और लूटपाट का आरोप गलत है। इमरान डकैती की घटना में वांछित है। इमरान कालिया के खिलाफ लूट और जानलेवा हमला समेत 16 मामले दर्ज हैं। पुलिस पर फायरिंग करने और डकैती की घटना में फरार चल रहा था। इमरान का भाई फरमान और नदीम भी लूट के मामले में जेल में हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें