फोटो
शामली। उत्तर प्रदेश वुशू एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यूपी स्टेट वुशू चैंपियनशिप का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। जूनियर बालक वर्ग के 48 किग्रा में मेरठ के शौर्य और बालिका वर्ग में 48 किग्रा में मेरठ की ख्याति सिंह ने गोल्ड मेडल जीते। 60 किग्रा में मेरठ की तनु तोमर ने गोल्ड जीता। 52 किग्रा में मेरठ की मेघा ने गोल्ड मेडल हासिल किया। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश वुशु एसोसिएशन के स्टेट सेक्रेटरी मनीष कक्कड़, जिला क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी त्यागी, शामली वुशु एसोसिएशन के सचिव आकाश चौधरी, क्रीड़ा भारती के विपिन देव तथा राज विपिन जोशी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद