संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जूनियर नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 29 अगस्त तक किया जाना है। प्रतियोगिता में मेरठ कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण करने वाले कई पैरा एथलीट भी प्रतिभाग करेंगे।
एथलेटिक कोच गौरव त्यागी ने बताया कि जूनियर नेशनल में मेरठ से दस से अधिक खिलाड़ी शॉटपुट, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ आदि इवेंट में प्रतिभाग करेंगे। कई खिलाड़ियों का नाम सूची में आने की संभावनाएं हैं। एक या दो दिन में प्रतियोगिता को लेकर सूची जारी हो जाएगी।
मेरठ के कई पैरा एथलीट अपना नाम कमा चुके हैं। मेरठ की पैरा एथलीट फातिमा, प्रीति पाल आदि ने पैरा एशियन गेम्स में प्रतिभाग किया। प्रीति ने तो आलंपिक खेलों में पदक जीतकर मेरठ का नाम देशभर में रोशन कर दिया। अब जूनियर एथलीट भी आगे निकलकर आ रहे हैं। यहां से अनमोल, आयुष, प्रियांशु आदि संख्या में खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं।