रविवार को सुबह से ही आसमान से बरस रही आग के चलते मौसम गर्म हो रहा। दिन में चल रही हेट वेव के चलते घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पिछले 5 दिन से लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
रविवार का दिन भी सुबह से ही गर्म दिखाई दिया। आसमान से बरस रही आग के बीच शहर वासी गर्मी में परेशान हो उठे। मेरठ समेत आसपास के जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। अभी से ही तापमान 42 डिग्री के आसपास चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान 43-44 डिग्री तक पहुंच सकता है। अप्रैल के बाद मई में भी गर्मी का असर पूरा दिखाई देगा।
इस समय कोई भी मौसमी हलचल न होने के चलते फिलहाल बारिश की संभावना कम बनी हुई है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम ऐसे ही रहेगा। आगामी दिनों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। तेज धूप परेशान करेगी, लू भी चलती रहेगी। फिलहाल तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने के आसार बने हुए हैं।