दुष्कर्म की कोशिश। प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में खेत पर जा रही छात्रा को दो आरोपियों ने जबरन ईंख के खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित परिवार ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित गांव निवासी युवक ने बताया कि सुबह के समय उसकी बहन खेत पर किसी काम से जा रही थी। इसी बीच गांव के ही दो युवक उसकी बहन को खेत के रास्ते पर टकरा गए। जहां दोनों युवकों ने उसकी बहन के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ कर दी। दोनों आरोपियों ने छात्रा को खेत के अंदर खींच लिया। आरोपियों ने छात्रा के कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान आरोपियों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।