परिजनों ने जब तहसील में जानकारी की तो पता चला कि वह देर शाम तहसील से चले गए थे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश की और मामले की जानकारी सरधना पुलिस को दी। लेकिन मंगलवार देर शाम तक भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। अजय गुप्ता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के बाद से ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी माया मंगलवार को पूरे दिन सरधना तहसील में उनकी तलाश के लिए डटी रही।
वहीं अमीन के इस तरह लापता होने के बाद एसडीएम अमित कुमार ने खुद इस मामले में संज्ञान लिया और अमीन के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने पुलिस को जल्द से जल्द अमीन की बरामदगी के निर्देश दिए। एसडीएम ने अपनी टीम के साथ कई स्थानों पर जाकर तलाशी भी की। बताया जा रहा है कि अमीन के मोबाइल की अंतिम लोकेशन मंगलवार दिन में पौने बारह बजे सरधना के टाउन हॉल पर मिली है।
उधर अमीन की जल्द बरामदगी को लेकर जिले के अन्य संग्रह अमीन अपना काम काज बंद कर धरने पर बैठ गए। अमीनों के धरने का सरधना प्रगति बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का भी समर्थन मिला है। अमीनों ने पुलिस से लापता अमीन अजय गुप्ता की जल्द बरामदगी की मांग की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/