फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया, परिजनों ने किया हंगामा, पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Tue, 08 Sep 2026 12:40 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर निवासी सना की शादी मेरठ के गुलजार के साथ हुई थी। चुन्नी का आरोप है कि उनके दामाद गुलजार ने 15 हजार रुपये न देने पर हत्या की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सना की फाइल फोटो और गिरफ्तार आरोपी गुलजार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में 15 हजार रुपये न मिलने पर ससुराल वालों पर विवाहिता सना (22) को जिंदा जलाकर मारने का आरोप मायके वालों ने लगाया है। मृतका की मां चुन्नी की ओर से पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी पति गुलजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 

मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा बुढ़ाना निवासी चुन्नी ने लिसाड़ी गेट थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी सना का निकाह दो साल पहले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के गड्ढे वाली मस्जिद निवासी गुलजार के साथ साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसकी बेटी को परेशान करते थे। बेटे इलियास के जन्म के बाद भी उत्पीड़न करते रहे। 
 

रविवार शाम 6 बजे सना की अपनी मां चुन्नी से फोन पर बातचीत हुई थी। पति गुलजार ने सास चुन्नी से 15 हजार रुपये मांगे। सास ने पैसे नहीं होने की बात कही। इसके बाद फोन कट गया। चुन्नी ने बताया कि देर शाम 7:30 बजे आरोपी के पड़ोसियों ने उसे फोन कर सना के जलने बात बताई। सना को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे गढ़ रोड पर एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। सोमवार दोपहर उपचार के दौरान सना की मौत हो गई।
 
विज्ञापन

विवाहिता को अस्पताल में छोड़कर भागे ससुराल वाले, हंगामा
सोमवार को सना की मौत के बाद आरोपी ससुराल वाले उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गए। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित परिवार को शांत किया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि आरोपी पति गुलजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें