महिला ने आरोप लगाया कि उसका भाई भी बदन सिंह बद्दो के गैंग में रहा था। फ्लैट बनाने में वह भी बदन सिंह के साथ मिला हुआ था। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। अब अमेरिका से आकर वह भाई से अपनी संपत्ति मांग रही है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
उसने बताया कि जब उसे मां ने अमेरिका भेजा तो बदन सिंह का मेरठ में बड़ा खौफ था। उसने कहा कि अपनी संपत्ति पाने के लिए उसे मुख्यमंत्री योगी के पास जाना पड़े तो वहां जाकर इंसाफ की गुहार करेंगी। वहीं, इस मामले में एसपी क्राइम अनित कुमार ने टीपीनगर थाना प्रभारी से जांचकर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
बदन सिंह बद्दो की शराब पार्टी वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
चार साल से फरार है बदन सिंह
28 मार्च 2019 को गाजियाबाद में पेशी पर आया बदन सिंह बद्दो पुलिस हिरासत में मेरठ पहुंचा और एक होटल में रुक गया था। इस दौरान बद्दो पुलिस टीम को शराब पिलाकर फरार हो गया था।
मेरठ पुलिस उसे महीनों तक तलाशती रही, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। तब से अब तक बदन सिंह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। वहीं, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वह लगातार पोस्ट अपलोड करता रहता है। पूर्व डीजीपी के खिलाफ भी वह कई बार सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल चुका है।