फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार, किशोरी ने बताई थी महिला को आपबीती

Sun, 24 Jul 2022 11:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का काफी समय पहले निधन हो गया था। सौतेली मां उसका उत्पीड़न करती थी और भाई उसके साथ दुष्कर्म करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर में नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को परतापुर के दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक किशोरी काफी समय से एक चाय की दुकान पर बैठी थी। वहां मौजूद एक महिला के पूछने पर किशोरी ने आपबीती बताई, जिसके बाद महिला ने घटना की जानकारी एक एनजीओ को दी।
विज्ञापन


एनजीओ के अधिकारी शुक्रवार को गाजियाबाद निवासी किशोरी को साथ लेकर परतापुर थाने पहुंचे। वहां किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का काफी समय पहले निधन हो गया था। सौतेली मां उसका उत्पीड़न करती थी और भाई उसके साथ दुष्कर्म करता था।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: सिर पर मुस्लिम टोपी और कंधे पर कांवड़, देखकर हर कोई हैरान, हमले को लेकर सुर्खियों में रहे थे बाबू खान
विज्ञापन


इससे परेशान होकर वह परतापुर की इंद्रापुरम कालोनी में अपनी मित्र सोनिया के साथ रहने के लिए आ गई थी। पहली मंजिल पर सोनिया अपनी सहेली के साथ रहती थी और दूसरी मंजिल पर सचिन पुत्र परमाल सिंह निवासी टिकौला थाना रामराज जिला मुजफ्फरनगर, संकेत पुत्र जनेश्वर व शिवकुमार पुत्र ब्रजपाल निवासीगण आदर्श मंडी शामली रहते थे।
विज्ञापन


एक दिन वह रात में कपडे़ सुखाने मकान की छत पर गई तो पहले से मौजूद तीनों युवक उसका मुंह दबाकर छत पर बनी मुमटी के अंदर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पुलिस या किसी से कुछ बताने पर वीडियो वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच कर रहे कताई मिल चौकी इंचार्ज निखलेश रस्तोगी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें