फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Pollution: दिन निकलते ही जहरीली हुई हवा, मेरठ का AQI फिर 329, ये क्षेत्र सबसे प्रदूषित

Thu, 27 Nov 2025 11:28 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में प्रदूषण स्थिति गंभीर बनी हुई है। गुरुवार सुबह AQI बढ़कर 329 पहुंच गया, जो लाल श्रेणी में है। जयभीमनगर सबसे प्रदूषित क्षेत्र रहा जहां AQI 342 दर्ज हुआ। लगातार ठंड बढ़ने और नमी के कारण प्रदूषण के और बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीआर में लगातार खराब होती वायु गुणवत्ता के बीच मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गुरुवार सुबह फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। शहर का AQI 329 रिकॉर्ड किया गया, जो लाल श्रेणी में आता है। सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र जयभीमनगर रहा, जहां AQI 342 दर्ज किया गया।

विज्ञापन


सर्दी बढ़ी, नमी बढ़ी और हवा हुई और भी जहरीली
पिछले करीब एक महीने से मेरठ को प्रदूषण से राहत नहीं मिल पा रही है। मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कतें हो रही हैं, क्योंकि वातावरण में घुल रहे PM2.5 और PM10 कण सीधे शरीर में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: भाई की हत्या: मकान का विवाद था, पत्नी ने फोन करके घर बुलाया पति, देवर ने कहासनुी में घोंप दिया चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, रात का तापमान 8–9 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे ठंड और नमी दोनों में बढ़ोतरी होगी। ऐसे में प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।

शहर और आसपास के क्षेत्रों का AQI आंकड़ा
निगरानी केंद्रों के अनुसार गुरुवार सुबह यह स्थिति रही:

स्थान    AQI
ग्रेटर नोएडा    386
नोएडा    376
हापुड़    371
गाजियाबाद    360
दिल्ली    360
मुजफ्फरनगर    337
पल्लवपुरम    333
दिल्ली रोड    332
बेगमपुल    330
मेरठ (औसत)    329
गंगानगर    323
बागपत    310
बुलंदशहर    285
जयभीमनगर (सबसे प्रदूषित)    342

प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है, जिससे सांस के रोगियों, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें