मेरठ जिले में चार स्थानों पर आरटीसी की ट्रेनिंग के बाद गुरुवार को पासिंग आउट परेड हुई। छह माह की ट्रेनिंग पूरी कर परेड के बाद 1441 रिक्रूट पुलिस का हिस्सा बन गए। पासिंग आउट परेड रिजर्व पुलिस लाइन, हापुड़ रोड स्थित 44 वीं वाहिनी पीएसी, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय व रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में संपन्न हुई। चारों स्थानों पर अलग-अलग मुख्य अतिथि ने रिक्रूट को संबोधित किया और उन्हें समाज में पुलिस के बारे में जानकारी देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में 608 महिला रिक्रूट को ट्रेनिंग दी गई। जबकि पुलिस लाइन में 264 रिक्रूट ने पासिंग आउट परेड की। इसी तरह 44 वीं वाहिनी पीएसी में 299 और छठी वाहिनी पीएसी में 270 रिक्रूट ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया।