फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सोनाक्षी सिन्हा पर टिप्पणी के बाद कुमार विश्वास ने रामदेव बाबा पर ली चुटकी, वीडियो वायरल

Tue, 24 Dec 2024 05:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 मेरठ महोत्सव में कवि कुमार विश्वास ने सोमवार को कवि सम्मेलन के दौरान कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर विवाद हो गया है। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा पर टिप्पणी कर दी तो वहीं बाबा रामदेव पर भी चुटकी ले डाली।
विज्ञापन
कविता पाठ करते कुमार विश्वास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवि कुमार विश्वास ने मेरठ में आयोजित किए जा रहे मेरठ महोत्सव के दौरान कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर विवाद हो गया है। अब इस विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है और कांग्रेस ने कुमार विश्वास की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे भद्दा करार दिया है। वहीं आज सोशल मीडिया पर उनकी एक और वीडियो वायरल हो गई, जिसमें वह बाबा रामदेव पर चुटकी लेते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल कुमार विश्वास ने कवि सम्मेलन के दाैरान काव्यपाठ करते हुए अंतर-धार्मिक शादी को लेकर परोक्ष रूप से टिप्पणी की थी, जिसे लोगों द्वारा सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ दिया गया। अब कुमार विश्वास अपने बयान को लेकर निशाने पर आ गए हैं। 

यह भी पढ़ें: West Up News Live: मेरठ महोत्सव में आज समा बांधेंगी हर्षदीप, जानिए क्यों वायरल हुई कुमार विश्वास की ये वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे धर्म में शादी करने पर की टिप्पणी
कवि सम्मेलन के दौरान कुमार विश्वास ने कहा कि 'अपने बच्चों को रामायण, गीता पढ़वाइए। वरना ऐसा न हो कि आपके घर का नाम तो रामायण है और आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए।' अपने इस बयान में कुमार विश्वास ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन विश्वास की इस टिप्पणी को शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की अंतर-धार्मिक शादी से जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा ने बीते दिनों अभिनेता जहीर इकबाल से शादी की थी और शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित बंगले का नाम रामायण है। यही वजह है कि कुमार विश्वास की टिप्पणी पर विवाद हो गया। 
बाबा रामदेव पर भी ली चुटकी
इसके अलावा उन्होंने रामदेव बाबा और पतंजलि के प्राॅडक्ट्स पर भी चुटकी ले डाली। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वीडियो में काव्यपाठ करते हुए कुमार विश्वास कह रहे हैं कि मैंने नवरात्र में उनका नमक खरीदा, मुझे लगता है कि वह अपने प्राॅडक्ट को ऐसे बेचते हैं जैसे नहीं खरीदो तो सनातन धर्म से उसी दिन इस्तीफा। उसके ऊपर लिखा था 25 लाख पुराने हिमालय से निकाला हुआ नमक, और नीचे जो लाइन लिखी थी एक्सपायरी डेट सात फरवरी। वीडियो में कुमार विश्वास पतंजलि के नमक पर चुटकी लेते नजर आए। इस दाैरान उन्होंने आचार्य बालकृष्ण का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें