फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: एसएसपी ने किया घटना का खुलासा, भाड़े पर तेजाब डालने वाले दो युवक गिरफ्तार

Fri, 23 Nov 2018 03:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मेरठ में परतापुर क्षेत्र के शताब्दीनगर में गुरुवार रात को 32 वर्षीय महिला पर तेजाब डालने की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने स्कूल संचालक, तेजाब बेचने वाले दुकानदार और भाड़े पर तेजाब डालने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस प्रकरण में चारों आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अखिलेश कुमार, एडीएम सिटी मुकेश चंद्र और एसपी सिटी रणविजय सिंह भी आनंद अस्पताल में पीड़िता का हाल जानने पहुंचे। महिला अधिकारी और मजिस्ट्रेट ने बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसएसपी अखिलेश कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर के खतौली के एक गांव निवासी महिला अपने पति के साथ शताब्दीनगर में किराए पर रह रही है। महिला के मायके पक्ष के लोग भी यहीं पर रह रहे हैं। महिला शॉप्रिक्स मॉल में एक कंपनी के सेंटर में रोटेशन गार्ड की नौकरी करती है, बृहस्पतिवार रात आठ बजेे ड्यूटी के बाद महिला अपने घर जा रही थी। शताब्दीनगर में ऑटो से उतरकर पैदल चली तो महिला को आवाज लगाते हुए तेजाब डाल दिया। महिला का चेहरा, हाथ कंधे बुरी तरह से झुलस गये।

इस घटना के खुलासे के लिए एएसपी सतपाल सिंह और एसपी सिटी लगाए गये। एसएसपी ने बताया कि महिला संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम, थाना परतापुर में डेढ़ साल से बच्चों को पढ़ाती थी। स्कूल का मालिक अजब सिंह (52) महिला पर बुरी नजर रखता था। आरोपी स्कूल मालिक से तंग आकर महिला परेशान हो चुकी थी। तीन माह पहले पीड़िता ने स्कूल से नौकरी छोड़ दी, जिसके बाद स्कूल मालिक महिला को परेशान करता था। आरोपी ने महिला की जिंदगी बर्बाद करने के लिए भाडे़ पर युवक तलाशे और तेजा डालने की प्लानिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल मालिक ने भाड़े पर लिए युवक

एसएसपी ने बताया कि स्कूल मालिक अजब सिंह ने तेजाब डालने के लिए अंकित और रिंकूं को हायर किया था। दोनों ने तेजाब डालने के लिए पहले 25 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन बाद में पार्टी और दस हजार रुपये में सौदा हुआ। अंग्रेजी शराब की एक बोतल और छह हजार रुपये स्कूल मालिक ने अंकित और रिंकू को दिए दिए थे, जबकि चार हजार काम के बाद देने थे। एक पार्टी भी ढाबे पर होनी थी।

इनकी हुई गिरफ्तारी
अजब सिंह 52 वर्ष निवासी गोरामुदाफ्रा हाल पता इंद्रापुरम थाना परतापुर
अंकित निवासी गगोल थाना परतापुर
रिंकू निवासी रिझानी थाना परतापुर
श्रवण निवासी काशी थाना परतापुर, तेजाब बेचने वाला दुकानदार

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें