हस्तिनापुर के दूधली गांव में जिस युवक को हथियार सप्लाई के मामले में एनआईए ने पकड़कर पूछताछ की थी। उसने मंगलवार रात में जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।
विज्ञापन
बता दें कि 10 दिन पहले एनआईए की टीम ने हथियार सप्लायर गगनदीप निवासी रामराज बहसूमा की निशानदेही पर दूधली गांव में छापा मारा था। जहां से परमवीर उर्फ परमजीत उर्फ मंगल को पकड़ा था घंटों पूछताछ के बाद एनआईए ने उसको छोड़ दिया था।
दो दिन बाद फिर पूछताछ के लिए एनआईए ने मंगल को बुलाया था। बताया गया है कि वह कई दिनों से अपने घर पर ही था। मंगलवार देर रात उसने जहर खाकर जान दे दी।