फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Accident: जानी खुर्द में बाइक व ट्रैक्टर ट्राॅली की टक्कर से दामाद और सास की दर्दनाक माैत, जीजा घायल

Tue, 25 Feb 2025 11:41 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के जानी खुर्द में बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने सामने की टक्कर में एक महिला सहित दो व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सुनील का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ बागपत मार्ग पर धौलड़ी मोड़ के पास  मंगलवार की सुबह बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने सामने की टक्कर में एक महिला सहित दो व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक घायल बाइक सवार को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक महिला और उसका दामाद है। घटना की जानकारी पर मृतक परिवारों में कोहराम मच गया।                      

विज्ञापन

गांव खानपुर गांव निवासी सुनील(28) पुत्र राजकुमार अपनी सास हरबीरी पत्नी बृजपाल निवासी असमाबाबाद कस्बा गढ़ जिला हापुड़ व अपने जीजा सोनू निवासी ढिंढाला के साथ सोमवार को बागपत के पास किसी रिश्तेदारी में गए थे। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे सुनील बाइक से अपनी सास हरबीरी व जीजा सोनू के साथ वापस अपने गांव खानपुर लौट रहे था।

विज्ञापन

मेरठ-बागपत मार्ग पर रघुनाथपुर मोड़ पर पहुंचे तो मेरठ की और से आई ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली की जोरदार टक्कर से घायल हुए सुनील व उसकी सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील का जीजा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद मार्ग के दोनों और लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने किसी प्रकार मार्ग पर यातयात को समान्य करवाया।

पुलिस ने बाइक व जेब से मिले कागजों के आधार पर परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी।घटना की जानकारी पर परिवारों में कोहराम मच गया।पुलिस ने दोनों मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें