फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ हादसा : साजिद ने मलबे से निकाला हाथ, सायमा चिल्लाई मुझे पानी पिला दो

Sun, 15 Sep 2024 02:00 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जाकिर कालोनी में बहुत ही दर्दनाक मंजर था। हर ओर चीख पुकार मची थी। लोग दहशत में थे। जिनके कच्चे मकान हैं, उनकी भी नींद उड़ी हुई है। 
विज्ञापन
मलबे से निकाला गया साजिद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जाकिर कालोनी में बहुत ही दर्दनाक नजारा देखने को मिल रहा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ मलबा हटाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। तभी मलबे के बीच से साजिद का हाथ दिखाई दिया। लोगों ने तेजी से मलबा हटाया और उसे बाहर निकाला। साजिद गंभीर रूप से घायल था। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए। 
विज्ञापन

अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती सायमा। - फोटो : अमर उजाला
इसके कुछ देर बाद मलबे के नीचे से सायमा की आवाज आई। वह चिल्लाकर बोली कि मुझे बचा लो, प्यास लगी है पानी पिला दो। इसके बाद लोगों ने तेजी से मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साजिद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि सायमा की हालत देर रात तक गंभीर बनी हुई थी। 



 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें