फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: NH 58 पर हादसा, रोडवेज बस ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौके पर ही मौत

Sat, 04 Feb 2023 03:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एनएच 58 पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजव दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में एनएच 58 पर आज दोपहर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करया जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा में हाईवे एनएच-58 पर शोभापुर चौकी से पहले मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चारों युवक हाईवे पर जा गिरे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो युवकों को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। वही दोनों युवकों के शव को पुलिस ने मोर्चरी पहुंचा दिया। युवकों की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
 

यह भी पढ़ें: Meerut: CBI ने लिसाड़ीगेट की छापेमारी, चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में बड़ी कार्रवाई, ये है पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित शोभापुर फ्लाईओवर से पहले शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, शोभापुर गांव निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा (35) मुकेश मजदूरी का काम करता था। मुकेश दोपहर के समय खाना खाकर अपने एक साथी के साथ ठेले से वापस काम पर जा रहा था। वहीं खडौली गांव निवासी दो युवक किसी काम से शोभापुर आए थे। युवक पैदल ही खड़ौली जा रहे थे।
 
शोभापुर गांव से चंद कदम पहले दोनों युवक ठेले में बैठ गए। इसी बीच मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चारों युवक कई फुट हवा में उछल कर सड़क के बीचो-बीच जा गिरे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मृतक युवक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। वही दूसरे मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
 
वहीं दोनों घायलों की पहचान इमरान पुत्र इरफान निवासी खडौली व इरफान के ढाबे पर काम करने वाले शाहिद निवासी हरदोई के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया। कंकरखेड़ा कार्यवाह थाना प्रभारी श्योपाल सिंह का कहना है कि आरोपी चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। बस कब्जे में ले ली गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें