बताया गया कि सोनू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सोनू की एक बड़ी बहन है, जिसकी पहले ही शादी हो चुकी है। सोनू की मौत से परिवार के लोग पूरी तरह टूट गए हैं और गांव में भी मातम छाया हुआ है।
उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मां सविता और पिता किरण पाल का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार यही कह रही है कि सोनू उनका इकलौता सहारा था। अब वह किसके सहारे जिंदगी जिएंगे।
यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के मर्डर की पूरी कहानी, रूह कंपा देगी वारदात की सच्चाई, दरिंदों ने उगला पूरा राज
उधर, सोनू की मौत से लड़की पक्ष में भी मातम छाया हुआ है और सोनू की मंगेतर का भी रो-रोकर बुरा हाल है।