फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, इकलौते बेटे की मौत से टूटा गमों का पहाड़, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 22 Dec 2022 07:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं। बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में मामला क्षेत्र के गांव गणेशपुर के समीप मेरठ-पौड़ी मार्ग पर गुरुवार को एक हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि मवाना थाना क्षेत्र के गांव निलोहा निवासी 25 वर्षीय सोनू चौधरी गुरुवार सुबह किसी काम से हस्तिनापुर आया था और वहां से वापस लौट रहा था। इसी दौरान जब वह गणेशपुर गांव के समीप पहुंचा तो उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

उधर, पुलिस ने जैसे ही सोनू की मौत की खबर उसके परिजनों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं खुशियां भी मातम में बदल गईं। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू की 25 दिसंबर को शादी होनी थी, जिसकी घर में तैयारी चल रही थी। परिवार के सभी लोग काफी उत्साहित थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: ऋषिकेश में यू-ट्यूबर की तलाश जारी, मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल, इस प्रोजेक्ट पर काम रहा है सुनील सैनी

विज्ञापन

बताया गया कि सोनू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सोनू की एक बड़ी बहन है, जिसकी पहले ही शादी हो चुकी है। सोनू की मौत से परिवार के लोग पूरी तरह टूट गए हैं और गांव में भी मातम छाया हुआ है।

उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मां सविता और पिता किरण पाल का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार यही कह रही है कि सोनू उनका इकलौता सहारा था। अब वह किसके सहारे जिंदगी जिएंगे। 

यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के मर्डर की पूरी कहानी, रूह कंपा देगी वारदात की सच्चाई, दरिंदों ने उगला पूरा राज

उधर, सोनू की मौत से लड़की पक्ष में भी मातम छाया हुआ है और सोनू की मंगेतर का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें