फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बेगमपुल पर कार सवार एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया हुड़दंग, सदर बाजार थाना प्रभारी विजय राय लाइनहाजिर

Sat, 27 Dec 2025 01:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कारों के काफिले में शामिल युवकों ने रात के समय बेगमपुल पर खूब हुड़दंग मचाया। वीडियो वायरल होने पर सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। वहीं रात के समय गश्त करने के आदेश के बाद भी सदर बाजार थानाप्रभारी की लोकेश ऑफिस की मिली, इसलिए उन पर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
बेगमपुल पर हुड़दंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगमपुल पर शुक्रवार देर शाम कार सवारों ने जमकर हंगामा किया और चलती कारों से बाहर निकल कर हुड़दंग मचाया। इसका वीडियो शुक्रवार देर रात वायरल होने पर पुलिस अफसरों ने संज्ञान लिया। इस संबंध में सदर बाजार थाना पुलिस ने अज्ञात कार सवारों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की। इसके बाद पुलिस ने बताया कि हंगामा करने वाले एबीवीपी के कार्यकर्ता हैं। वहीं एसएसपी ने आदेश के बाद भी रात में गश्त न करने पर सदर थाना प्रभारी विजय राय को लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कारों का काफिला बेगमपुल से गुजर रहा है। इसमें कार सवार यातायात नियमों का उल्लंघन कर हंगामा करते हुए जा रहे हैं। वह कारों से बाहर निकलकर भी हुड़दंग मचा रहे थे। वहां पर जाम के हालात बन गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन कार सवारों ने नहीं उनकी नहीं सुनी।
 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया। जांच में पता चला है कि एबीवीपी का कार्यक्रम दिल्ली में हुआ था। वहां कार्यकर्ता शामिल होकर कार्यकर्ता कारों में सवार होकर लौट रहे थे। उन्होंने बेगमपुल से निकलते हुए हंगामा किया। इस संबंध में सदर बाजार थाना पुलिस ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ लापरवाही से वाहनों चलाने, हंगामा करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।


 
विज्ञापन

सदर थानेदार और योगीपुरम चौकी प्रभारी समेत पांच लाइन हाजिर
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने शुक्रवार देर रात सदर थाना प्रभारी विजय राय, कंकरखेड़ा की योगीपुरम चौकी प्रभारी सतीश, शोभापुर चौकी पर तैनात सिपाही अशोक, वरुण और राजीव को लाइन हाजिर किया है। तीनों सिपाहियों को पुलिस लाइन की क्यूआरटी में भेजा है। एसएसपी ने बताया कि सभी को कार्य में लापरवाही बरतने पर हटाया गया है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को रात्रि में क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार रात थाना प्रभारियों की लोकेशन चेक की गई तो सदर बाजार थाना प्रभारी कार्यालय में थे, जबकि बेगमपुल पर कार सवार हुड़दंग मचा रहे थे। इस पर उन्हें लाइनहाजिर किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें