फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से नहीं लगा डर: गर्दन काटने से बचाया तो फिल्मी अंदाज में दे डाली जान, दर्दनाक सीन देख कांपी लोगों की रूह

Tue, 22 Aug 2023 12:15 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : एक युवक पूरी तरह से अपनी जान के पीछा पड़ा हुआ था। युवक ने पहले चाकू से गर्दन काटने की कोशिश की लेकिन, लोगों ने उसे बचा लिया। इसके बाद उसने टूरिस्ट बस के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के दौराला में कनौड़ा गांव निवासी एक युवक ने चाकू से गला काटने की कोशिश की। लोगों ने बचाया तो दोपहर में हाईवे पर टूरिस्ट बस के सामने कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कनौड़ा गांव निवासी जितेंद्र (35) पांच बहन-भाइयों में सबसे बड़ा था। जितेंद्र कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह युवक दौराला पहुंचा और हाईवे पर खड़ा होकर चाकू से अपना गला रेतने लगा। लोगों ने उसे ऐसा करते देखा तो उससे चाकू छीन लिया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: फिटकरी की बेटी को अमेरिका में मिलेगी तीन करोड़ की छात्रवृत्ति, परिजनों की खुशी का नहीं कोई ठिकाना
विज्ञापन


वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी में उपचार दिलाया और थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने जितेंद्र की मां लक्ष्मी व पिता समंद्र सैन को सूचना देकर थाने बुलाया और उनकी सुपूर्दगी में युवक को घर भेज दिया। दोपहर के समय युवक घर से निकलकर गांव के सामने हाईवे पर पहुंच गया और टूरिस्ट बस के सामने कूद गया। पहले परिजन टूरिस्ट बस के चालक पर टक्कर मारने का आरोप लगाते रहे। लेकिन, बस में लगे कैमरे में युवक के कूदने की वीडियो कैद हो गई, जिस पर पुलिस ने वीडियो अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Exclusive: कलीम की गिरफ्तारी के बाद हुए कई बड़े खुलासे, पड़ोसी देशों के लोगों को भी एजेंट बना रहा ISI

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें