फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाढ़ के पानी से पुलिस चौकी पांडवनगर का पार्क हुआ क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
जलीलपुर क्षेत्र में पुलिस चौकी पांडवनगर का पार्क बाढ़ से हुआ क्षतिग्रस्त।
विज्ञापन
बिजनौर,जलीलपुर/चांदपुर। जलीलपुर क्षेत्र में गंगा की बाढ़ के चलते क्षेत्र की सड़कें व पुलिस चौकी पांडवनगर का पार्क आदि क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

जलीलपुर क्षेत्र में एक माह से अधिक समय बाढ़ के हालात हैं। इस दौरान करीब छह बार गंगा का पानी पुलिस चौकी पांडवनगर तक पहुंचा। कई दिन तक लगातार प्रवाह से चलते पानी ने पुलिस चौकी के निकट सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया। पानी की तेज धारा ने पुलिस चौकी के बाहर बने निर्माण को काफी नुकसान पहुंचाया है। चौकी का पार्क, आंगन का फर्श आदि पानी की धारा ने उखाड़ दिया है। कैमरे का पोल भी पानी की धारा ने गिरा दिया है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में पुलिस चौकी में पानी भरने पर पुलिस कर्मियों ने जरूरी सामान गांव नारनौर में एक धर्म कांटा के कमरे में रख लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें