फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 15 साल की किशोरी से युवक ने की अश्लील हरकत, शोर मचाने पर संदूक में किया बंद, चंगुल से ऐसे छूटी

Thu, 13 Mar 2025 12:38 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

टीपीनगर में युवक किराये के मकान में रहता है। घर के सामने रहने वाली किशोरी को बहाने से बुलाकर ले गया और गलत काम करने का प्रयास किया। शोर होने पर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर के सामने रहने वाली किशोरी को घर बुलाकर अश्लील हरकत की। आरोपी ने किशोरी को संदूक में बंद कर दिया। लोगों ने उसे पकड़कर पीटा। टीपीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

15 वर्षीय किशोरी के घर के सामने आरोपी मोहित अपने पिता के साथ किराए पर रहता है। किशोरी का पिता कैरम बोर्ड बनाने की फैक्टरी में काम करता है। बुधवार शाम मोहित किशोरी के घर पहुंचा और बहला फुसलाकर उसे अपने घर ले गया। वहां पर उसके साथ अश्लील हरकत की। किशोरी के शोर मचाने पर लोग वहां पहुंच गए। किशोरी को आरोपी ने घर में रखे संदूक में बंद कर दिया। आरोपी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। 
 

परिजनों ने टीपीनगर पुलिस को मौके पर बुला लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने टीपीनगर थाने में हंगामा कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि संदूक में बंद करने की बात गलत है। छेड़छाड़ का मामला है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी में 12 साल की लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, थाने पर हंगामा

ब्रह्मपुरी के शारदा रोड पर एक कालोनी में 12 साल की बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है। पड़ोस में रहने वाला कानू बहला फुसलाकर बच्ची को ले गया। बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। शोर होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। ब्रह्मपुरी पुलिस पड़ताल में जुट गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें