फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को गढ़ मेले में मारी गोली, लहूलुहान बेटे को देख परिजनों की निकली चीख

Wed, 13 Nov 2024 11:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

युवक के कूल्हे के ऊपर गोली लगी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ मेले में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर तीन युवकों ने भर्ती की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय अक्षय को गोली मार दी। गोली युवक के कूल्हे के ऊपर के हिस्से में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेरठ के अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

परतापुर थाना क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर गांव निवासी अक्षय पुत्र वेदपाल ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ दो दिन पूर्व गढ़ गंगा मेले में गया था। वहीं उसके गांव का एक युवक मेले में आया हुआ था। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। आरोपी पक्ष उससे रंजिश रखता था। 
 
विज्ञापन

कुछ देर बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने पर अक्षय लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। वही गोली की आवाज सुनकर भगदड़ का माहौल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित परिजन घायल को लेकर मेरठ पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कराया। 
पीड़ित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर नामजद तहरीर दी। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल दूसरे जिले का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल में पहुंची थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें