फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: उत्तमनगर में पड़ोस की महिलाओं के सामने ही निवस्त्र घूमता रहा युवक, मचाया उत्पात, जानें पूरा मामला

Sun, 12 Oct 2025 10:14 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

टीपीनगर के उत्तमनगर में अभिषेक के घर के बाहर रखे गमले किसी ने तोड़ दिए। उसने पड़ोसी संदीप पर आरोप लगाया। बाथरूम में नहाता हुआ संदीप बाहर आया तो किसी ने उसका तौलिया खींच लिया। संदीप घर में जाने के बजाय बिना कपड़ों के ही टहलता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीपीनगर में एक युवक ने नशे की हालत में निर्वस्त्र होकर उत्पात मचाया, जिससे क्षेत्र की महिलाएं भी शर्मसार भी हो गईं। सूचना पर टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी संदीप उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 

टीपीनगर के उत्तम नगर में अभिषेक का परिवार रहता है। उसके घर के बाहर रखे गमले टूट गए थे। आरोप लगाया गया था कि पड़ोसी संदीप उर्फ बंटी ने उनके गमले तोड़ दिए। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बंटी अपने घर के बाथरूम में नहा रहा था। इसी दौरान अभिषेक पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने बंटी से गमले तोड़ने के बारे में पूछा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। 
 

बंटी बाथरूम में तौलिया लपेटकर बाहर आया। खींचतान के दौरान में बंटी का तौलिया किसी ने खींच दिया। इससे बंटी निर्वस्त्र हो गया। वह घर जाने के बजाय निर्वस्त्र हालत में ही बाहर आ गया। वहां पर काफी महिलाएं भी मौजूद थीं।
 

बंटी की इस हरकत से महिलाएं शर्मसार हो गईं। उसके बाद बंटी को परिवार के लोग घर के अंदर ले गए। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कॉलोनी के कुछ लोगों का कहना था कि बंटी किताबों का काम करता है। वह अक्सर ही महिलाओं के सामने निर्वस्त्र होकर घूमता है। अभिषेक की ओर से संदीप उर्फ बंटी के खिलाफ तहरीर दी गई। 
 
विज्ञापन

अभिषेक की तहरीर पर बंटी के खिलाफ मारपीट और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही शांतिभंग में चालान कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तमनगर में बंटी शराब के नशे में कपड़े उतारकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए घूम रहा था। सूचना पर संज्ञान लेकर बंटी को पकड़कर केस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें