फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ताऊ की मौत पर गांव आया युवक, वापस गया खुद लाश बनकर, जानें पूरा मामला

Sun, 22 Sep 2024 11:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ से आए एक युवक का शव गांव में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
शव बरामद करने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना के गांव मेहरमती गणेशपुर के जंगल में रविवार सुबह गन्ने के खेत में नूरनगर के जाकिर (24) पुत्र जहीर का शव पड़ा मिला। खेत पर पहुंचे किसानों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

गांव मेहरमती गणेशपुर निवासी किसान सईमूदीन रविवार की सुबह अपने खेत पर काम करने गया था। वह नलकूप से नाली के किनारे जा रहा था। तभी गन्ने के खेत में युवक का शव पड़ा देखा। कुछ देर में ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने युवक की पहचान जाकिर के रूप में की। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले जाकिर अपने ताऊ की मौत होने पर गांव में आया था। इसके बाद जाकिर शनिवार को मेरठ जाने के लिए निकला था।
 
विज्ञापन

चाचा रहीस ने पुलिस को बताया कि जाकिर पिछले दस साल से मां गुलशन व भाई-बहन के साथ मेरठ में नूरनगर पुलिया के पास रह रहा था। परिजन ने जाकिर की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सीओ संजय जायसवाल का कहना है कि प्रारंभिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि युवक की मौत सिर में चोट लगने से हुई है। मोबाइल आदि भी बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें