फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नीट की तैयारी कर रही छात्रा को हाईवे पर वाहन ने कुचला, कोचिंग के बाद स्कूटी से लौट रही थी घर

Wed, 28 Oct 2026 12:09 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

खरखौदा निवासी लक्ष्मी रानी कोचिंग के लिए स्कूटी से रोजाना मेरठ आती थी। मंगलवार शाम मेरठ-हापुड़ मार्ग पर स्कूटी में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। लक्ष्मी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
लक्ष्मी रानी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहियानगर थाना क्षेत्र में फफूंडा गांव के पास मंगलवार शाम हादसे में नीट की तैयारी कर रही छात्रा खासपुर निवासी लक्ष्मी रानी (20) की मौत हो गई। छात्रा स्कूटी से शाम के समय कोचिंग खत्म कर वापस घर जा रही थी। गंभीर घायल होने के बाद साथी छात्राओं व राहगीरों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर लोहियानगर पुलिस छात्रा के गांव पहुंची। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव खासपुर निवासी सुंदर वाल्मीकि दिल्ली जल बोर्ड में कर्मचारी हैं। उनकी बेटी लक्ष्मी रानी ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह चिकित्सक बनने का सपना पूरा करने के लिए मेरठ में कोचिंग लेकर नीट की तैयारी कर रही थी। लक्ष्मी प्रतिदिन अपनी स्कूटी से कोचिंग जाती थी। मंगलवार सुबह भी वह रोजाना की तरह कोचिंग के लिए निकली थी। शाम करीब पांच बजे कोचिंग से घर लौटते समय फफूंडा गांव के पास किसी वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
 

टक्कर लगने से लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके साथ दूसरी स्कूटी पर चल रही छात्राओं ने शोर मचा दिया। हादसे के बाद सड़क पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। साथी छात्राओं ने कार सवार से लिफ्ट लेकर छात्रा को निजी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

छात्रा की मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजन छात्रा के शव को घर ले आए। बाद में उन्होंने लोहिया नगर पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस देर शाम खासपुर गांव पहुंची। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान का प्रयास कर रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
 
विज्ञापन

छात्रा चिकित्सक बनने का देख रही थी सपना
लक्ष्मी चार भाई-बहन में तीसरे नंबर की थी और परिवार की इकलौती बेटी थी। पिता सुंदर वाल्मीकि की वह बेहद लाडली थी। बेटी की इच्छा पर पिता उसे मेरठ में कोचिंग दिला रहे थे। उन्होंने बताया कि बेटी का सपना चिकित्सक बनने का था। वह रोजाना स्कूटी से कोचिंग के लिए मेरठ जाती थी। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

ये भी देखें...
मेरठ: स्पोर्ट्स कारोबारी की कोठी में चोरी करने वाली नौकरानी और उसका प्रेमी कानपुर से गिरफ्तार; ऐसे रची साजिश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें