फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा में आशीर्वाद लेने पहुंची महिला का मंगलसूत्र छीनकर बदमाश फरार

Thu, 27 Mar 2025 05:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र में चल रही धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा में गुरुवार को एक महिला का मंगलसूत्र छीनकर बदमाश फरार हो गया। महिला ने थाने पहुंचकर मामले की पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
शिकायत दर्ज कराती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र में चल रही धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा में गुरुवार को भीड़ में धक्का-मुक्की के दौरान बदमाशों ने एक महिला श्रद्धालु से मंगलसूत्र छीन लिया। घटना के बाद थाने पहुंची
विज्ञापन

बदहवास पीड़िता ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

ब्रह्मपुरी क्षेत्र के गौरीपुरा के रहने वाले कपिल बंसल की पत्नी श्वेता ने बताया कि ब्रहस्पतिवार को वह आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा सुनने के लिए गई थीं। आरोप है कि कथा के दौरान अचानक भीड़
में धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

इसी बीच किसी ने श्वेता के गले से मंगलसूत्र तोड़ लिया। श्वेता ने शोर मचाया, मगर तब तक मंगलसूत्र छीनने वाला मौके से फरार हो चुका था।

घटना के बाद थाने पहुंची श्वेता ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मेडिकल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें