फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : तेज बारिश से उखड़कर चलती बाइक पर गिरा जामुन का विशाल पेड़, पिता-पुत्री की मौत; पत्नी और दो अन्य घायल

Fri, 11 Jul 2025 12:29 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

ततीना मोड़ के पास जामुन का विशाल पेड़ सड़क पर आकर गिरा। बाइक चालक और उसकी बेटी उसकी चपेट मे आ गए। दोनो की मौत हो गई। 
विज्ञापन
उवैश और निदा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवाना परीक्षितगढ़ मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे बारिश के दौरान जामुन का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से मवाना निवासी बाइक सवार उवैश (30) और उसकी साढ़े तीन साल की बेटी बेबी निदा की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी शहजादी घायल हो गई। पेड़ वहां से गुजर रहे कैंटर पर भी गिरा, जिससे चालक घायल हो गया। कैंटर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। कैंटर चालक रिजवान को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 

मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह अटोरा रोड निवासी उवैश अपनी पत्नी शहजादी व बेटी बेबी निदा के साथ बाइक से अपनी ससुराल शाहजहांपुर जा रहा था। सुबह 9.30 बजे जैसे ही वह परीक्षितगढ़ मार्ग पर ततीना मोड़ के पास पहुंचा तो तभी बरसात के चलते जामुन का विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीनों घायल हो गए।
 

वहीं, जिस समय पेड़ गिरा उसी दौरान परीक्षितगढ की ओर से कैंटर आ रहा था। पेड़ का हिस्सा कैंटर पर गिरा, जिससे कैंटर क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया, जिससे चालक रिजवान घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने कर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। 
 
विज्ञापन

उवैश, शहजादी व निदा की हालत गंभीर होने पर उनको मेरठ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान पहले निदा व बाद में उवैश की मौत हो गई। पूर्व चेयरमैन अय्यूब कालिया ने बताया कि मृतक उवैश फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। निदा उसकी इकलौती पुत्री थी। तीन भाइयों में उवैश सबसे बड़ा था। पुलिस ने बताया कि कैंटर चालक का नाम रिजवान निवासी बड़वालिया है। कैंटर में सीमेंट भरा था। चालक को भी परिजनों ने मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया है।
सीओ मवाना अभिषेक पटेल ने बताया कि पेड़ गिरने से हुए हादसे में पिता-पुत्री की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें