इन साइटों के नाम पर देते रहे झांसा
साइबर टीम के मुताबिक क्यू कोइंग, वजीरएक्स, कोइंग डेस्क, क्रॉसटावर जैसे नाम वाली ऑनलाइन साइटों का हवाला देकर निवेश का झांसा दिया गया। उनके दोस्तों के पास भी कुछ ऑनलाइन संदेश भेजकर निवेश करने को कहा गया।
रजिस्ट्रेशन के लिए पासवर्ड तक के मेसेज दिए गए। यह भी कहा गया कि डॉलर और अन्य विदेशी मुद्रा में निवेश के बाद भारतीय मुद्रा में अधिक राशि मिलेगी। जमा की गई राशि से दोगुना और इससे भी अधिक मुनाफा दिलाने के दावे किए गए।
वर्चुअल निवेश के नाम पर हो रहा यह धोखा
एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि वर्चुअल निवेश के नाम पर यह बड़ा धोखा हो रहा है। ऐसे साइबर जालसाजों से सावधान रहने की जरूरत है। खासकर टेलीग्राम, व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिए जाने वाले प्रलोभनों से बचने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें:
Meerut: सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर व्यापारी के घर में बदमाशों ने डाली डकैती
ठगी हो या संदेह तो यहां करें संपर्क
- हेल्पलाइन नंबर 1930
- साइबर सेल सीओजी नंबर 7839855538
- नोडल अधिकारी 9454401100
- www.cybercrime.gov.in की साइट पर आकर कुछ जरूरी जानकारियों के साथ ई-मेल के माध्यम से शिकायत की जा सकती है।