फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : 53 महीने का इंतजार खत्म, एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान मिला, खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास

Sun, 20 Nov 2022 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया है। पांच करोड़ 39 लाख 71 हजार रुपये की लागत से यह मैदान तैयार हुआ है।
विज्ञापन
हॉकी खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो इंडिया के तहत कैलाश प्रकाश स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया है। 4 साल 5 महीने में मैदान तैयार हुआ है। निर्माण कंपनी की लापरवाही और दो साल कोरोना के कारण खिलाड़ियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। निर्माण कंपनी ने खेल विभाग को इसे हैंडओवर कर दिया है। 

विज्ञापन


हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान के निर्माण कार्य 25 जून 2018 को शुरू हुआ। पांच करोड़ 39 लाख 71 हजार रुपये की लागत से यह मैदान तैयार हुआ है। निर्माण कंपनी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) मेरठ इकाई द्वारा मैदान को अंतिम रूप दिया गया। इससे पहले यूपीपीसीएल गाजियाबाद इकाई मैदान का निर्माण कर रही थी।

खिलाड़ी अभ्यास कर हुए गदगद
पिछले तीन दिन से हॉकी खिलाड़ी एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं। खिलाड़ियों को स्प्रिंकलर की टेस्टिंग के बाद खेलने का मौका मिला तो उन्होंने जमकर अभ्यास किया। फव्वारे से निकलती बूंदों ने खेल के एहसास को और अधिक रोमांचक बनाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: जानलेवा बना जीवन देने वाला जल, गर्भ में पल रहे शिशु समेत अब तक पांच की मौत, दहशत में घर छोड़ रहे लोग

विज्ञापन

खेल विभाग ने औपचारिकता पूरी कर खोला मैदान
नारियल तोड़कर एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान का शुभारंभ किया गया। खिलाड़ियों ने अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय अनुभव लिया। अब जिले में हॉकी की तस्वीर बदलेगी। - योगेंद्रपाल सिंह, आरएसओ

हॉकी एस्ट्रोटर्फ का विवरण 
योजना का नाम : खेलो इंडिया
प्रोजेक्ट : कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक हाकी टर्फ का निर्माण
प्रोजेक्ट की लागत :  5.39 करोड़ 71 हजार
प्रोजेक्ट शुरू होने की तिथि : 25 जून 2018
प्रोजेक्ट पूर्ण होने की तिथि : मार्च 2019
प्रोजेक्ट पूर्ण होने की संशोधित तिथि : मई 2021
प्रोजेक्ट हैंडओवर हुआ - 16 नवंबर 2022
प्राथमिक कार्यदायी संस्था : यूपीपीसीएल की गाजियाबाद इकाई
बदली कार्यदायी संस्था : दिसंबर 2022 से यूपीपीसीएल की मेरठ इकाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें