फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: 4752 कोरोना योद्धाओं को लगी भरोसे की डोज, 466 फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा पहला टीका 

Fri, 26 Feb 2021 12:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- 4286 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा दूसरा टीका, 466 फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा पहला टीका 
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कोरोना से बचाव का टीका 4752 कोरोना योद्धाओं को और लगाया गया। इनमें 4286 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगी है, जबकि 466 फ्रंटलाइन वर्कर को पहला टीका लगा है। सीएमओ ने बताया कि मार्च में 50 साल से ज्यादा उम्र वालों को टीका लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को किए गए टीकाकरण में फ्रंट लाइन वर्कर का प्रतिशत 64.7 रहा, जबकि कोरोना से बचाव का दूसरा टीका लगवाने वालों का 89 प्रतिशत। टीके के लिए 4818 स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया गया था। इनमें से 4286 पहुंचे, जबकि 720 फ्रंट लाइन वर्कर्स में से 466 पहुंचे। अब तक कुल 30231 लोगों को कोरोना बचाव का पहला टीका लग चुका है, जबकि इनमें 6332 लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है।

24 स्थानों पर 60 सत्र बनाए गए थे। 532 स्वास्थ्य कर्मी ऐसे रहे जो दूसरा टीकाकरण कराने नहीं पहुंचे। इनमें से किसी ने खुद को बीमार बताया तो किसी ने रांग नंबर। कई ने टीका लगवाने से मना किया या जिले से बाहर होना बताया। इस दौरान 494 डोज नष्ट करनी पड़ी। इन्हें कोविशिल्ड का टीका लगा।
विज्ञापन


टीकाकरण मेडिकल कॉलेज, परीक्षितगढ़, भूड़भराल, मवाना, सरधना, ब्रह्मपुरी, खरखौदा, सुभारती और इस्लामाबाद आदि स्थानों पर हुआ। मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की छात्राओं का टीकाकरण सबसे ज्यादा रहा। कहीं से किसी के बीमार होने की सूचना नहीं है।

कैंट सीएचसी, मवाना, राजेंद्र नगर और सुभारती में कई बूथों पर ज्यादा टीकाकरण हुआ। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि टीकाकरण का ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ ले सकें, इसकी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें