फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घने कोहरे के कारण Delhi-Meerut Expressway पर भिड़ीं 35 गाड़ियां, मची चीख-पुकार, पांच लोग घायल

Sun, 19 Feb 2023 12:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Accident on Delhi-Meerut Expressway : घने कोहरे के कारण हाईवे पर 35 गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। जिससे हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
हादसे पर हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे स्थित गाजियाबाद के रेस्ट एरिया के सामने मेरठ से चलकर दिल्ली की ओर जा रही करीब 35 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। कई कारों के आपस में टकराने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना पर पहुंची जीआर इंफ्रा की हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने घायलों को उपचार के लिए गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। हादसे के दौरान एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: दोस्त की बहन से प्रेम विवाह, थाने में बेटी को पति के साथ देख मां बेहोश, पर नहीं पसीजा दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, दिल्ली के रहने वाले कार सवार युवक घायल हो गए। जीआर इंफ्रा हाईवे के मेंटिनेंस मैनेजर राजीव झा का कहना है कि सुबह के समय कोहरा अधिक होने व वाहनों की रफ्तार अधिक होने के चलते घटना हुई है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: पुलिस कस्टडी से फरार हुए दो बदमाश, अफसरों में मचा हड़कंप, आरोपियों ने तीन घंटे में की थी पांच वारदात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें