नहीं पहुंचे चिकित्सक
गोशाला में पशु कई माह से बीमार हैं। आए दिन इनकी मौत हो रही है, लेकिन अभी तक कोई भी सरकारी चिकित्सक इनके उपचार के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद भी कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। ग्रामीणों का कहना है यदि प्रशासन इन गोवंशों के लिए चारा, पानी और छाया की व्यवस्था नहीं कर सकता तो इन्हें खुला छोड़ दें। कम से कम गोवंश भूखे तो नहीं मरेंगे।
जांच कराई जाएगी
मुझे गोशाला में छह गायों की मौत की जानकारी नहीं है। गोशाला में पर्याप्त सुविधाओं को लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। फिलहाल गोशाला के लिए चारे का बजट मिल रहा है, बाकी सुविधाओं के लिए ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। यदि कोई असुविधा हो रही है तो मौके पर जाकर जांच कराई जाएगी।
- सचिन चौधरी, प्रभारी बीडीओ विकास खंड रोहटा
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/