फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: निर्देशक सिद्धार्थ तिवारी से चोरी में खंगाले 300 कैमरे, 25 लोगों से पूछताछ, होटल की सुरक्षा पर सवाल

Sun, 08 Mar 2026 10:51 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पुलिस ने होटल कॉन्वे में जांच की तो पता चला कि कई कैमरे खराब हैं। कई महत्वपूर्ण जगह पर कैमरे हैं ही नहीं। वहीं चोर आए और चोरी करके चले गए, किसी को पता तक नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माता निर्देशक सिद्धार्थ कुमार तिवारी का दिल्ली रोड स्थित कॉन्वे होटल से लाखों का नकदी-सामान चोरी हो गया। इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने दस किमी के दायरे में लगे 300 से अधिक सीसीटीवी के फुटेज खंगाले हैं। आरोपी ध्यानचंद नगर आदि से होता हुआ टीपीनगर अंडरपास के पास दिखाई दिया है। इसके अलावा पुलिस ने होटल के कर्मचारी, पूर्व कर्मचारी, यहां ठहरे लोगों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

 

मुंबई निवासी सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वह नए सीरियल की तैयारियों के लिए बृहस्पतिवार शाम अपने साथियों के साथ मेरठ पहुंचे थे। वह होटल कॉन्वे के कमरा नंबर 507 में ठहरे थे। उन्होंने होटल स्टाफ से कमरे का एसी काम नहीं करने की शिकायत की थी। इसके चलते उन्होंने कमरे का गेट नहीं बंद किया था। 
 

रात में साथियों के साथ भोजन करने के बाद वह लगभग 11:20 बजे सो गए थे। शुक्रवार सुबह नींद खुलने पर उन्हें पता चला कि चोर उनके कमरे से सात लाख की ब्राइटलिंग ब्रांड की घड़ी, 1.25 लाख की नकदी, एप्पल का टैब, हेडफोन, सैमसंग का मोबाइल, दो कीमती चश्मे, पर्स में रखे फॉरेक्स कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि ले गए।
 
विज्ञापन

होटल में सीसीटीवी खराब, सुरक्षा पर भी उठे सवाल
पुलिस का कहना है कि उन्होंने पड़ताल शुरू की तो होटल के कुछ सीसीटीवी खराब मिले। कुछ महत्वपूर्ण प्वाइंट सीसीटीवी की कवरेज में नहीं थे। इसके अलावा चोर होटल में कैसे प्रवेश कर वारदात कर चला गया। उसे किसी ने रोका-टोका क्यों नहीं। इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि होटल तक आने-जाने वाले मार्ग आसपास की कॉलोनियों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

ये भी देखें...
अनुराग डोभाल: 'मां अगले जन्म में प्यार दे देना', जानें डिवाइडर में कार ठोंकने से पहले यूट्यूबर ने क्या कहा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें