फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: गंगा मेले में ट्रैक्टर से स्टंट बना जानलेवा, नीचे गिरकर 30 वर्षीय नीरज की मौत; दो साथी घायल

Mon, 23 Nov 2026 02:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के दतावली गांव निवासी नीरज चौहान कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में साथियों के साथ स्नान करने आए थे। रविवार देर रात ट्रैक्टर से स्टंट के दौरान वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मेरठ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी प्रशांत और मोंटू को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में रविवार देर रात ट्रैक्टर से स्टंट के दौरान हादसा हो गया। ट्रैक्टर से स्टंटबाजी करते समय नीचे गिरने से 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी भी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


साथियों के साथ गंगा स्नान करने आया था नीरज
मृतक की पहचान मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के दतावली गांव निवासी नीरज चौहान (30) के रूप में हुई है। वह अवधेश चौहान का पुत्र था। नीरज अपने कुछ साथियों के साथ कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने मेले में आया हुआ था।

यह भी पढ़ें: पिता-पुत्र की हत्या से दहशत: गिरफ्तारी की मांग; परिजन बोले-हत्यारों को हमारे हवाले करो, 22 नवंबर को थी गवाही
विज्ञापन


ट्रैक्टर से स्टंट के दौरान नीचे गिरा
रविवार देर रात मेले में ट्रैक्टर से स्टंटबाजी के दौरान अचानक नीरज नीचे गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पुलिस ने घायल नीरज को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उपचार के दौरान हुई मौत, दो साथी भी चोटिल
मेरठ में उपचार के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया। हादसे में उसके दो साथी प्रशांत और मोंटू को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। नीरज की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में शोक छा गया। गांव में भी घटना को लेकर दुख का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें