फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 29वीं अंतरवाहिनी पीएसी कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक चलेगा खेल महोत्सव

Wed, 28 Jan 2026 01:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मोदीपुरम स्थित 06वीं वाहिनी पीएसी में 29वीं अंतरवाहिनी पीएसी कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। तीन दिन तक कुश्ती, बॉक्सिंग और अन्य खेल होंगे।

विज्ञापन
खेल प्रतियोगिताएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रुड़की रोड स्थित 06वीं वाहिनी पीएसी परिसर में बुधवार को 29वीं अंतरवाहिनी पीएसी कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता–2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। यह पश्चिमी जोन स्तरीय प्रतियोगिता 28 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


तीन दिवसीय प्रतियोगिता में होंगी कई खेल स्पर्धाएं
तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुश्ती के साथ-साथ बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। विभिन्न वाहिनियों से आए प्रतिभागी इन मुकाबलों में अपनी शारीरिक दक्षता और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सेनानायक ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
प्रतियोगिता का उद्घाटन आयोजन सचिव प्रेमचंद (आईपीएस), सेनानायक 06वीं वाहिनी पीएसी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सहायक सेनानायक पुरुषोत्तम शर्मा (43वीं वाहिनी पीएसी, एटा) भी उपस्थित रहे।

मार्च पास्ट के साथ हुआ औपचारिक शुभारंभ
उद्घाटन समारोह के दौरान सेनानायक ने सभी अंतरवाहिनी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद पीएसी बैंड की धुन पर प्रतिभागी टीमों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसके पश्चात प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की गई।

अधिकारियों और जवानों की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में शिविरपाल आशीष तिवारी, दलनायक गजेंद्र प्रताप सिंह, दलनायक कृष्ण कुमार, दलनायक जयवीर सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक रोहित कुमार, सूबेदार सहायक शिविरपाल रवि राठी सहित अनेक अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
प्रतियोगिता को पीएसी जवानों में खेल भावना, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें