फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्राट मिहिर भोज विवाद: मेरठ में गुर्जर महापंचायत रोकने पर पथराव, पुलिस पर हमला, 22 लोग जेल भेजे

Mon, 22 Sep 2025 11:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दौराला थाना क्षेत्र के दादरी गांव में गुर्जर पंचायत रोकने पर पुलिस पर पथराव और माहौल बिगाड़ने के आरोप में 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती।
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव करते युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला क्षेत्र में रविवार को गुर्जर महापंचायत को रोकने के प्रयास के दौरान हुई हिंसा में पुलिस पर पथराव करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में 22 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अभिनव मोतला समेत ये सभी लोग पंचायत में शामिल होने आए थे, जिसे पुलिस ने रोक दिया था। इस घटना में एक उप निरीक्षक और एक कांस्टेबल घायल हो गए।पथराव में उप निरीक्षक विकास निषाद और कांस्टेबल सोनू घायल हुए। घटना के दौरान गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया।

कपसाड़ गांव के स्वागत बोर्ड पर सम्राट मिहिर भोज के नाम के आगे ‘क्षत्रिय’ लिखने पर अभिनव मोतला ने गुर्जर स्वाभिमान पंचायत की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया और गांव-गांव संपर्क करके लोगों को 21 सितंबर को दादरी में पंचायत में आने की अपील की। हालांकि दादरी के ग्रामीणों ने इस पंचायत को समर्थन नहीं दिया।

दादरी गांव के बाहर एकत्र लोग और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को अभिनव मोतला अपने समर्थकों के साथ दादरी पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उन्हें गांव में प्रवेश नहीं दिया। इसी दौरान राष्ट्रीय वीर गुर्जर संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रविंद्र भाटी समेत अन्य लोग धरने पर बैठे। इस दौरान कुछ युवकों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। घायल पुलिसकर्मियों का उपचार कराया गया।

विज्ञापन

दौराला थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने भीड़ एकत्र करने, सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी अभिनव मोतला, विशाल, रविंद्र सिंह, मोहित, अनिल कुमार, विनीत, अंकुर, हरेंद्र सिंह, रूतबा गुर्जर, भूपेन्द्र, गौरव गुर्जर, दीपक कुमार, मोहित नागर, सोनू गुर्जर, रविंद्र भाटी सहित कुल 22 लोगों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

सोमवार को दादरी गांव में शांति का माहौल रहा। प्रशासन ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रखा और आगे के लिए सतर्कता बढ़ा दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें