फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: माधवपुरम में घर में ही पंखे से लटकी मिली 18 साल की युवती, परिजनों ने बताई ये बात, रोकर हुआ बुरा हाल

Mon, 07 Sep 2026 07:55 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

माधवपुरम सेक्टर तीन में इलमा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना है कि इलमा डिप्रेशन में था, शायद इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-3 में सोमवार सुबह इलमा (18) का शव घर के कमरे में पंखे पर दुपट्टे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवार का रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी इरफान ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी इलमा मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। रात को खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य अपने कमरे में चले गए थे। सोमवार सुबह वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिजन कमरे में गए। उन्होंने देखा कि इलमा का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। यह देखते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। फोरेंसिक टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें