फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग में जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा 17 साल का लड़का, पूछताछ जारी

Sun, 16 Aug 2026 02:15 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

परतापुर थानाक्षेत्र स्थित मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन पर एसएसएफ के जवानों ने मुजफ्फरनगर के एक किशोर को चेकिंग में पकड़ लिया। उसके पास से कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
कारतूस। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-रुड़की हाईवे स्थित मोदीपुरम रैपिड-मेट्रो स्टेशन पर शनिवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक किशोर के बैग से जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। एसएसएफ के सुरक्षा कर्मियों ने किशोर को रोककर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामले में स्टेशन प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित मोदीपुरम मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा में एसएसएफ के अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं। स्टेशन प्रभारी निकिता वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अगस्त को वह ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान पहली पाली के प्रभारी एसएसएफ दरोगा नितिन मलिक ने सूचना दी कि सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
 

पूछताछ में पता चला कि यात्री 17 वर्षीय किशोर है और मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बरामद कारतूस के पेंदे पर केएफ09 5.56 अंकित है। कारतूस मिलने की सूचना पर स्टेशन परिसर में अन्य यात्रियों की भीड़ जुट गई। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को वहां से आगे रवाना किया।
 
विज्ञापन

इसके बाद डायल-112 को सूचना दी गई। पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और कारतूस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पल्लवपुरम थाना प्रभारी भरत सारस्वत ने बताया कि स्टेशन प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हिरासत में लिया गया आरोपी नाबालिग है। कारतूस उसके पास कैसे पहुंचा और वह इसे कहां से लेकर आया, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी देखें...
Meerut: यूको बैंक के मैनेजर ने डिलीवरी ब्वॉय को पीटा, घर में खींचकर मारे थप्पड़-घूंसे; वीडियो वायरल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें