हटाई गई मस्जिद
- फोटो : अमर उजाला
मस्जिद को सहमति से हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और एनसीआरटीसी के अधिकारी प्रयासरत थे। मस्जिद से जुड़े मुतव्वली से अधिकारियों ने इस संबंध में वार्ता की थी। इसके अलावा अन्य लोगों से भी इस संबंध में बात की गई। आपसी सहमति बनने के बाद बृहस्पतिवार को बिजली कनेक्शन काटकर मुख्य गेट हटवा दिया गया था। शुक्रवार दोपहर एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह मौके पर पहुंचे थे।