फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 13 सटोरियों को पुलिस ने पकड़ा, थाने से ही जमानत दे दी, सट्टा खिलवाने वाला भाजपा नेता फरार

Thu, 15 May 2025 11:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सदर बाजार पुलिस ने नय्यर पैलेस के पीछे बुधवार रात भाजपा नेता अजय खटीक के ठिकाने पर छापा मारा था। सटोरिये तो पर्ची और डायरी समेत पकड़ लिए, लेकिन अजय भाग गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए सटोरिये। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने लालकुर्ती थानाक्षेत्र में नय्यर पैलेस के पीछे भाजपा नेता अजय खटीक के यहां छापा मारकर 13 सटोरियों को पकड़ा था। इनके पास से ढाई हजार रुपये बरामद थे। पुलिस ने सभी सटोरियों को थाने से जमानत दे दी, जबकि सट्टा खिलाने वाला अजय खटीक फरार है।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार रात सदर बाजार पुलिस ने भाजपा नेता अजय खटीक के नय्यर पैलेस के पीछे स्थित ठिकाने पर छापा मारा। मौके से 13 लोगों को पकड़ा गया था, हालांकि अजय खटीक भाग गया था। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने संजय निवासी दुर्गाबाड़ी सदर, रईस निवासी हुमायूं नगर लोहिया नगर, चेतन निवासी बुढ़ाना गेट, रविन्द्र खटीकान मोहल्ला पीएल शर्मा रोड, दिनेश चन्द्र निवासी नगला बट्टू सिविल लाइन, साहिल निवासी झुग्गी बड़ा बाजार लालकुर्ती, सईद अहमद निवासी घोसी मोहल्ला लालकुर्ती, मोहम्मद अख्तर निवासी लालकुर्ती, बबलू निवासी पुरानी मोहनपुरी, भूपेंद्र निवासी वाल्मीकि मोहल्ला कसेरुखेड़ा, राजेश निवासी हंडिया मोहल्ला लालकुर्ती, कृपाल सिंह निवासी नूर नगर ब्रह्मपुरी, योगेंद्र ग्राम जटौली कंकरखेड़ा को गिरफ्तार किया था। 
बृहस्पतिवार को इन्हें थाने से जमानत दे दी गई। अजय खटीक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें