मेरठ के सरधना क्षेत्र के मढियाई गांव के जंगल में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मेरठ के सरधना क्षेत्र में खेत में काम के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मढियाई गांव के जंगल में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सरसों की कटाई के दौरान हुआ हादसा
थाना क्षेत्र के नानू गांव निवासी फरीद (12) पुत्र मुक्करम गुरुवार शाम गांव के ही नदीम और अन्य लोगों के साथ मढियाई गांव के जंगल में गया था। वहां थ्रेसर मशीन से सरसों की कटाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक फरीद मशीन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल ले जाते समय बिगड़ी हालत
हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण घायल बालक को तुरंत कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया।