काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद बालिका और महिला को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बताया गया कि महिला के दो पुत्र हाईवे के एक ढाबे पर काम करते हैं। परिजन उन दोनों की तलाश में ढाबे पर पहुंचे तो वह भी फरार मिले।
बालिका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अफसाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बालिका के अपहरण के बाद से परिजनों की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही महिला को गिरफ्तार कर बालिका को बरामद कर लिया जाएगा।
टीपी नगर से लापता छात्रा चंढीगढ़ में मिली
रोहटा रोड से सोमवार को लापता हुई छात्रा चंडीगढ़ पहुंच गई। टीपी नगर थाने की पुलिस छात्रा को बरामद करने के लिए सोमवार रात चंडीगढ़ पहुंच गई थी। मंगलवार सुबह छात्रा को लेकर टीम वापस लौट आई। इंस्पेक्टर टीपी नगर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी थी। छात्रा के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।